फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भरतकूप। गेहूं काटने के लिए सोमवार को तड़के पति और पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव निवासी नरेंद्र रैदास ने बताया कि पत्नी सीता (36) को रात में सुबह गेहूं काटने के लिए जल्दी उठने के लिए कहा था। तड़के तीन बजे पत्नी को जगाया तो उसने गेहूं काटने से मना कर दिया और झगड़ा करने लगी। उसने पत्नी से कहा कि ठीक है तुम खेत मत जाओ। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। करीब आधा घंटा बाद जानकारी हुई तो सीएचसी शिवरामपुर लेकर गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया कि दो पुत्र अभिषेक, युवराज और दो पुत्रियां कागज व अंजलि हैं।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अस्पताल से मौत की सूचना मिली थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम सूचना यही है कि पहले से पति और पत्नी के बीच विवाद चलता था। खेत में गेहूं काटने जाने के लिए कहने से पत्नी ज्यादा आक्रोशित हो गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें