फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में 23 दिसंबर को अधिवक्ता संघ का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 23 दिसंबर को होगा। जिसके लिए शुक्रवार को इल्डर कमेटी की बैठक शहर के कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन के जिला कार्यालय में हुई। जिसमें चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। इल्डर कमेटी के चेयरमैन बुआ राम शुक्ला ने बताया कि अधिवक्ता संघ का चुनाव 23 दिसंबर को कराएं जाएंगे। जिसमें 1 से 5 दिसंबर तक अधिवक्ताओं के रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराए जाएंगे। 8 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

9 दिसंबर को मतदाता सूची के आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा। 11 दिसंबर को मतदाता की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 14 व 15 दिसंबर को प्रत्याशियों का नामांकन होगा। 16 को नामंाकन पत्रों की जांच होगी। 17 को नामांकन पत्र वापसी व 19 दिसंबर को प्रत्याशियों का उद्बोधन, 23 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 24 दिसंबर को मतगणना सुबह दस बजे से होगी। चुनाव कराने के लिए अधिवक्ता चंद्रपाल यादव, योगेश कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें