संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर में बने ओवरब्रिज के नीचे बना एप्रोच मार्ग अधूरा छोड़ देने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों ने कई बार अधिकारियों को पत्र सौंपा। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं किया गया। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। सभी ने नगर पालिका व सेतु निगम विभाग के अधिकारियों से इस मार्ग को जल्द बनवाने की मांग की है।
गौरतलब है कि पांच साल पहले शहर के क र्वी पहाड़ी मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था। जिसके नीचे एप्रोच मार्ग बना जो शंकर बाजार की तरफ अधूरा छोड़ दिया। इसी मामले को लेकर व्यापारी भोले गुप्ता, अजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, नीरज केसरवानी सहित अन्य व्यापारियों ने जिले के अधिकारियों सहित प्रतिनिधियों से मिले। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया। व्यापारियों का कहना है कि इस मार्ग के न बनने से कई बार दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। कई दुकानदार अतिक्रमण भी किए हैं। यहां तक कि स्थानीय दुकानदारों ने अगले चुनाव में मतदान का बहिष्कार तक करने की चेतावनी दे चुके हैं।