सहारनपुर में एक अधिवक्ता की चाकू मारकर हत्या के विरोध में शुक्रवार को जिले के अधिवक्ता मौन रहकर हड़ताल पर रहे। इस दौरान हुई अधिवक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं के साथ अपराधिक हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस पर शासन व प्रशासन का शांत होना लोकतंत्र का अपमान है। अधिवक्ता संघ के महासचिव सुशील मिश्रा ने कहा कि सहारनपुर पुलिस की उदासीनता से अभी तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस भी निकाला। इस मौके पर कोषाध्यक्ष चुन्नबाद प्रजापति, अनिल कुमार, आनंद मिश्र, कमल सिंह, कमलेश यादव, सुरेश तिवारी, केपी गुप्त, संतोष मिश्र, शिवचंद आदि मौजूद रहे।