फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में प्रशासन ने दिखाई सख्ती, छाया रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/मानिकपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट घूम-घूम कर लॉकडाउन की जानकारी ले रहे हैं। गांवों में जाकर ग्रामीणों से घरों के अंदर रहने की अपील किया है। जिले के मानिकपुर क्षेत्र के बिजहना व मवाना में गरीब परिवार को खाद्य सामग्री, दूध के पैकेट दिए गए। शिवरामपुर भरतकूप,पहाड़ी, राजापुर क्षेत्र से भी असर देखा गया। समाज सेवियों ने बांटे खाद्य सामग्री। बरगढ़ थाना क्षेत्र में उप जिलाधिकारी मऊ राजबहादुर व सीओ विजेंद्र द्विवेदी ने धर्म गुरुओं व समाजसेवी के साथ बैठक की। जिसमें कहा कि धर्मगुरू अपने संम्प्रदाय से अपील करें की सभी लोग मिलकर लॉकडाउन का सहयोग करे।राजापुर में एसडीएम राहुल विश्वकर्मा व सीओ इश्तियाक अहमद ने भी लॉकडाउन का पालन कराने को बस्ती के कई स्थानों पर लोगों को घर में रहने को कहा है।
विज्ञापन

मदद के लिए दी धनराशि
राजापुर/मऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कोआपरेटिव बैंक बांदा के अध्यक्ष बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने 41 हजार का चेक व कर्वी शहर के रेलवे क्रासिंग के पास की निवासी पूनम सोनी ने 11हजार रुपये का चेक जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय को दिया। इसके अलावा राजापुर प्रतिनिधि के अनुसार शिव इंटरप्राइजेज के मालिक जुगराज केशरवानी ने मदद के लिए 21 हजार का चेक एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता, नगर अध्यक्ष उमेश केशरवानी आदि मौजूद रहे। संवाद
आयुर्वेद चिकित्सा वार्ड को बनाया क्वारंटीन
खोही। दीनदयाल शोध संस्थान के माध्यम से कोरोना की महामारी को रोकने के लिए कई कार्य किए जा रहे। सामुदायिक भोजनालय के माध्यम से गरीबों को भोजन दिया जा रहा। आरोग्य धाम में दो वेंटिलेटर के साथ 100 विस्तरों वाला आयुर्वेद चिकित्सा वार्ड का संचालन किया गया है। जागरूकता के लिए भी टीम बनाई गई है। जानकारी संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें