फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पाठा क्षेत्र की पेयजल योजना में अनियमितता, एडीएम ने जताई नाराजगी

Sun, 05 Apr 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 04सीकेटीपी 28 इटवा गांव में निरीक्षण करते एडीएम व अन्य। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। नमामि गंगे के अपर जिलाधिकारी स्वप्निल कुमार यादव ने पाठा क्षेत्र में निर्माणाधीन रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनियमित जलापूर्ति और अधूरे कार्यों पर फर्म के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एस मौर्य और जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता को फटकार लगाई।
विज्ञापन




निरीक्षण में इटवा डुड़ैला ग्राम पंचायत के नौ मजरों में से आठ में कमीशनिंग पूरी पाई गई, जबकि दुदौली पुरवा मजरे में पाइपलाइन का कार्य अधूरा मिला। टिकुरिया जमुनिहाई में कमीशनिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्रामवासियों ने बताया कि उन्हें 15 दिन में केवल दो दिन पानी मिलता है। इटवा डुड़ैला में 935 और टिकुरिया जमुनिहाई में 421 घरों में कनेक्शन दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने 15 दिन के भीतर सभी अवशेष कार्यों को पूरा कर नियमित जलापूर्ति के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें