फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 ट्रकों की चेकिंग पांच का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। अवैध गिट्टी व बालू लेकर जाने की शिकायत पर खनिज विभाग की टीम ने सोमवार को दस घंटे तक लगातार जांच अभियान चलाया। इस दौरान शिवरामपुर से लेकर पहाड़ी व बरगढ़ क्षेत्र में 600 बालू व गिट्टी लदे वाहनों की जांच हुई। इसमें रवन्ना न मिलने पर पांच डंपरों का चालान किया गया।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने शिवरामपुर के पास डंपर व ट्रक मालिकों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि नियमानुसार ही खनिज सामग्री का परिवहन किया जाए। राजस्व की चोरी पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने खासकर रवन्ना लेकर ही बालू गिट्टी ढोने को कहा।
शाम तक 600 वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें 5 वाहनों में रवन्ना नहीं मिलने पर विधिक कार्यवाही की गई। इसके बाद जिला खनिज अधिकारी ने बरगढ़ क्षेत्र के हर्दी कला के पास अवैध मिट्टी व पत्थर ढुलान की शिकायत पर जांच की। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि अवैध ढुलान नहीं हो रहा है। खेत मालिक ने अपने बयान में बताया है कि उसकी मर्जी से ही मिट्टी क्रेता को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें