फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ित 25 गांव के किसानों को नहीं मिला मुआवजा, बैठक कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट के मऊ तहसील मुख्यालय में सोमवार को भाकियू की मासिक बैठक हुई। इसके बाद सैकड़ों किसानों ने चार सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी राजबहादुर को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने बताया कि सितंबर माह में यमुना नदी की बाढ़ से लगभग 25 गांव की फ सल को क्षति पहुंची।
विज्ञापन

इसका मुआवजा व फ सल बीमा आज तक नहीं मिला। इसमें जल्द से जल्द पीड़ितों को राहत प्रदान करने की मांग की है। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, नीलकंठ द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, नरेश तिवारी, हनुमान प्रसाद पाल, रामप्यारे यादव, रमाकांत शुक्ला, राम लखन सिंह, छत्रपाल सिंह, राजाराम सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी मवई कला, इंद्रेश त्रिपाठी बरहा कोटरा के नेतृत्व में भी सैकड़ों ग्रामीणों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें