फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डीएम को भेजी रिपोर्ट पर आज हो सकती कार्रवाई

Sat, 20 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र के छींबाे गांव में हदबंदी के नाम पर कानूनगो के रिश्वत लेने के वीडियो वायरल की रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई है। शनिवार को डीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार वीडियो में सभी के चेहरे व बातचीत स्पष्ट होने से रिश्वत लेने की पुष्टि मानी जा रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार तैनात कानूनगो राजेंद्र उर्फ गुड्डा पर जमीन की हदबंदी नापने के नाम पर किसान से रुपये लेने का आरोप बुधवार को सामने आया था। इसमें ग्राम छींबो निवासी किसान गेंदे लाल से 900 रुपये लेते हुए कानूनगो को दिखाया गया है। आरोप है कि उसने अपनी जमीन की हदबंदी कराने के लिए कानूनगो को रुपये दिए हैं। इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
इस संबंध में राजापुर एसडीएम फूलचंद्र यादव ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर कई जगह पूछताछ की गई है। किसान व कानूनगो से भी पूछताछ की गई है। इसके बाद रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई है। वहीं से आगे की कोई कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार वीडियो में कानूनगो के रुपये लेने की बात पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार कानूनगो का निलंबन भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें