चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्मे के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर आरोपियों से साठगांठ करने के आरोप लगाये हैं।
कस्बा निवासी एक किशोरी ने आरोप लगाया कि दो युवक उसके घर आकर आए और जबरन बाइक में बैठाकर उसे ले गए। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इधर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस टीम ने किशोरी को दूसरे ही दिन खोज लिया। किशोरी व उसके परिजनों का कहना है कि थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट है लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। अब किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात कही है जिससे आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।