भरतकूप। थानाक्षेत्र के रसिन गांव की महिला ने दरोगा पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। थाने में भी सुनवाई न होने से वह और उसका परिवार भयभीत है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
थाना अंतर्गत रसिन गांव के दुबे के पुरवा निवासी अन्नपूर्णा ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उसके खेत में गांव के एक परिवार के सदस्य जबरन कब्जा करना चाहते है। खेत में जुताई बुआई नहीं करने देते हैं। इसका विरोध करने पर मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं। थाने में जब शिकायत करने गई तो थाने के एक एसआई ने उसको गालीगलौज कर वहां से भगा दिया। उधर थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि महिला की शिकायत गलत है। फिर भी संबधित एसआई व महिला से पूछताछ की जाएगी। (संवाद)