फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटी, पांच कार्यकर्ता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। इंडियन निर्बल शोषित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद के काफिले में शामिल कार्यकर्ताओं की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे से काफिले में हंगामा मच गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद पहाड़ी व राजापुर थाने की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इंडियन निर्बल शोषित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. निषाद बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ राजापुर कस्बे में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। उनकी कार के आगे आगे कार्यकर्ता अपने-अपने वाहन से चल रहे थे। इसी बीच एक कार ओवरटेक के दौरान अचानक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में कार्यकर्ता राजाबेटी (32)पत्नी मुन्नी प्रसाद, ललिता (53)पत्नी रामसुख, लक्ष्मी देवी (34) पत्नी मन्नी लाल निवासीगण भंभई व नरेंद्र (32) पुत्र जागेश्वर, उग्रसेन (40) पुत्र शैलबिहारी निवासीगण कर्वी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत अधिक खराब है।
----
थानाप्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल
खोही। जिले की सीमा से सटे नया गांव थाना प्रभारी की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में थाना प्रभारी व तीन पुलिस कर्मियों को गंभीर चोट आई है। सभी का इलाज सतना शहर में किया जा रहा है। यह घटना मंगलवार की देर रात्रि को हुई है। नया गांव थाना प्रभारी रामविलास त्रिपाठी क्राइम मीटिंग मेें सतना शहर गए थे, जो मंगलवार की देर रात्रि को अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जब बगहा मोड़ के पास पहुंचे तो चित्रकूट से सतना जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में थाना प्रभारी रामविलास त्रिपाठी व तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें