फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
चित्रकूट के राजापुर के देवारी व भदेदू गांव में जहरीली शराब पीने से मौत के बाद मृतकों को अंतिम संस? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर तहसील क्षेत्र के खोपा, देवारी व भदेदू गांव में जहरीली शराब पीने से सात की मौत और 15 की हालत बिगड़ने के बाद से जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। डीएम, एसपी ने अवैध शराब बनने वाले गांव में जाकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से मौत के नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। उधर, दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार बुधवार गमगीन माहौल मेें हुआ। मृतकों के घर में शोक व्याप्त रहा।
विज्ञापन

देवारी गांव निवासी जयनारायण व भदेूद गांव निवासी चुन्ना का अंतिम संस्कार गांव के बाहर किया गया। इस दौरान दोनों गांव में शोक व्याप्त रहा। बताते चलें कि पांच लोगों का अंतिम संस्कार खोपा गांव में पहले ही चुका था। इन मृतकों के घर परिवार में चौथे दिन भी चूल्हे नहीं जले। महिलाएं दहाडे़ मारकर रोती बिलखती रहीं। जहरीली शराब पीने से अस्पताल में भर्ती इन गांवों के कुल 15 लोगों की हालत में सुधार हो रहा है। उनके परिजनों की मानें तो सभी खतरे से बाहर हैं। यह जानकारी होते ही जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी अंकित मित्तल निरंतर क्षेत्र के गांवों के अलावा अवैध शराब बनाने वाले चिन्हित गांव में चौपाल लगा रहे हैं। संयुक्त चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों से शराब बनाने का काम छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने को कहा। राजापुर एसडीएम राजबहादुर व थाना प्रभारी जयशंकर ंसिंह ने भी देवारी भदेदू व खोपा समेत आसपास के गांव में जाकर परचून की दुकानों की तलाशी ली। देसी शराब के ठेकों में भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन

---
एक और आरोपी को दबोचा
जहरीली शराब पीने से सात की मौत मामले में नामजद सात लोगों में पांचवें आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना प्रभारी जयशंकर ने बताया कि पांचवां आरोपी साहबतारा पुरवा निवासी राममिलन को गांव के बाहर से पकड़ा गया है। अब दो अन्य की तलाश जारी है। गौरतलब है कि इस मामले में मुख्य आरोपी ठेकेदार आरपी यादव व खोपा का परचून की दुकान संचालक त्रिलोक सिंह समेत चार को पुलिस ने पहले ही जेल दिया है।
------------
आरोपियों पर लगेगी रासुका, संपत्ति होगी कुर्क
चित्रकूट। थाना राजापुर के खोपा गांव में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन लगातार वैधानिक कार्रवाई कर रहा है। डीएम व एसपी ने बताया कि इन मौतों के जिम्मेदारों पर गैंगस्टर एक्ट व एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति चिन्हित कर कुर्क की कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब पकड़ने के अभियान में 21 से 23 मार्च तक कुल 26 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनके पास से 328 लीटर शराब, 87 लीटर केमिकल, 12 भट्टियां बरामद की गई। मौके पर 37 क्विंटल 22 किलो लहन नष्ट किया है। थानों में उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों की अध्यक्षता में शराब की 176 दुकानों के अनुज्ञापियों एवं सेल्समैनों के साथ गोष्ठियां हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें