फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पास पलटा ट्रक, दो घायल

विज्ञापन
फोटो-10- मुख्यालय के कलक्ट्रेट मार्ग पर पलटा पड़ा ट्रक। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत शहर के कलक्ट्रेट भवन के पास रूई लदा अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया। टकराने के बाद एक मवेशी को अपनी चपेट में लेते हुए ट्रक पलट गया। इस कारण मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक नागपुर से नेपाल के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

जो मप्र के रास्ते से होते हुए चित्रकूट जिले की सीमा में आया था। घटना में ट्रक चालक प्रतापगढ़ के महेश गंजरा निवासी राकेश कुमार यादव व खलासी नागपुर टेकावाल थाना जागरीपास शिवलाल घायल हो गए। ट्रक चालक राकेश ने बताया कि नागपुर से नेपाल के लिए जा रहे थे। जब चित्रकूट जिले की सीमा में घुसे तो सामने से एक ट्रक आने पर अपने ट्रक को किनारे करने लगा तो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें