फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ गिरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। सरधुवा में सीमेंट उतार कर राजापुर की ओर से आ रहा ट्रक पयस्वनी नदी में बने पक्के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरा। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राजापुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर चालक को सामुदायिक केंद्र राजापुर में भर्ती कराया। अशोक के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

कानपुर से सरधुंवा सीमेंट लेकर गया ट्रक वापस आ रहा था। राजापुर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर बने सरधुंवा पुल के पास कमासिन की ओर से आ रहा एक ट्रक रेलिंग तोड़कर खाई में गिर गया। इससे ड्राइवर अशोक कुमार यादव पुत्र सुघर निवासी हनुमानपुर थाना सुरेख जनपद कन्नौज गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे राजापुर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र राजापुर में भर्ती कराया गया। वापसी में पुल के पास रेलिंग तोड़कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। परिजनों को फ ोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है। डॉ. दीपांशु सिंह ने बताया है कि सिर पर कुछ चोटें होने के कारण ठीक होने में समय लगेगा खतरे से बाहर है खलासी पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें