फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत खोह पुलिस लाइन के पास तेज गति से जा रही बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में पूर्व प्रधान के पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। दोनो बाइक चालक हेलमेट पहने थे।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खोह गांव के पास बुधवार की दोपहर को दो बाइक आमने सामने टकरा गई। रैपुरा गांव के पूर्व प्रधान जगदीश पटेल गुड्डा का पुत्र सुनील कुमार (24) व सुनील की बुआ रामकली (50) निवासी कल्ला गांव को छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। जबकि खोह गांव निवासी महेंद्र (25) व मनोज (19) कर्वी शहर से इलाज कराकर गांव जा रहे थे। जैसे ही खोह गांव के पास पहुंचे आमने सामने दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में चारों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें