फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में भीड़

विज्ञापन
फोटो-1- शहर के पुरानी बाजार स्थित कालीदेवी मंदिर में पूजन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार को शहर के देवी मंदिर तो बंद रहे। बावजूद इसके बड़ी संख्या में भक्त पूजन करने के लिए मंदिर पहुंचे। गेट के बाहर से मइया को प्रणाम कर पूजा-अर्चना की। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों के पट खुले रहे जिसके चलते भक्तों ने फूल और नारियल अर्पित कर मइया से मन्नत मांगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में भक्तों ने घर पर ही रहकर मइया की पूजा-अर्चना की। ऐसी मान्यता है कि अष्टमी पर देवी मां के पूजन करने से मनुष्य का सर्वकल्याण होता है। इसी क्रम में राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर, बरगढ़, मऊ, भरतकूप, शिवरामपुर, खोही, सीतापुर, सरैंया, लालता रोड, लालापुर व खोह स्थित देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ ने माता रानी के दर्शन किए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें