मानिकपुर। बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आकर सुदिनपुर गांव निवासी ठग्गा उर्फ ओमप्रकाश का पैर कट गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मानिकपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पान की गुमटी लगाकर जीवन यापन करने वाला ठग्गा उर्फ ओमप्रकाश किसी काम से मंगलवार को बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन गया था। वहां ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया है। बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।