छात्र संघ चुनाव का विरोध करने पर अखिल भारतीय
विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने दीनदयाल विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति
प्रो. अशोक कुमार का पुतला फूंका।
गुरुवार को हुुई बैठक में
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति के सदस्य आलोक पांडे ने
कहा कि कुलपतियों का सम्मेलन शैक्षिक गुणवत्ता एवं ढांचागत व्यवस्थाओं के
विस्तार के मुद्दों पर केंद्रित रहना चाहिए था पर छात्र विरोधी मानसिकता से
ग्रसित गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने छात्रसंघ को
ही प्रतिबंधित करने का सुझाव दे डाला।
कहा कि छात्रसंघ छात्रों के
अभिव्यक्ति का स्वतंत्र और रचनात्मक मंच है। ऐसे कुलपतियों को तत्काल
बर्खास्त कर देना चाहिए। कहा कि सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में
अनिवार्य रूप से लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर चुनाव कराया जाना
अनिवार्य किया जाना चाहिए।
जिला संयोजक हरिओम जायसवाल का कहना था
कि इस तरह के सुझाव मानसिकता को दर्शाते हैं। पूर्व प्रदेश कार्यसमिति
सदस्य दुर्गेश द्विवेदी ने भी नाराजगी जताई।
छात्र नेताओं ने
नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और मुख्य चौराहे पर कुलपति का पुतला फूंका।
इस मौके पर शुभम श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह तोमर, संदीप प्रजापति, आनंद,
रचित द्विवेदी, रामेंद्र, सुशील भी मौजूद रहे।