फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बांग्लादेशी पति ने छोड़ा, भारतीय महिला ने मानिकपुर में बच्ची को जन्म दिया

विज्ञापन
फोटो न- 24 सीकेटीपी  32 सीएचसी में भर्ती जच्चा-बच्चा। संवाद
विज्ञापन
फोटो न- 24 सीकेटीपी 32 सीएचसी में भर्ती जच्चा-बच्चा। संवाद
विज्ञापन

मानिकपुर। पति के मुंबई में छोड़ने के बाद ट्रेन से घर लौट रही एक महिला को प्रसव पीड़ा की शिकायत पर उसे रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। सीएचसी में उसने बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि वह अभी भी पति के लौटने की आस लगाए हुए है।
विज्ञापन

रुखसाना बानो ने बताया कि उसकी शादी उसके चाचा-चाची ने जबरन करवाई थी। बाद में पता चला कि उसका पति शोहल अली रोहिंग्या बांग्लादेशी है। शोहल अली उसे मुंबई के बोरिवली रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भाग गया था। दो दिनों तक एक स्थानीय अस्पताल में रहने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे ट्रेन संख्या 01025 में प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया।मंगलवार रात करीब आठ बजे मानिकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रुखसाना को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्टेशन पर उसे ट्रेन से उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसने बुधवार को उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें