अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सुभाष चैलेंज कप का
शुभारंभ जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक
स्वामी प्रसाद मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में एसडीएम संतोष कुमार,
बाल कुमार पटेल, नीलम करवरिया अध्यक्ष नगर पालिका, केजी गुप्ता, मोशू खां,
डॉ. सीताराम गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन नेताजी
सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से
हुआ। अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाए। पहला मैच भदोही और कानपुर के बीच हुआ,
जिसमें विजयी होकर कानपुर की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
कल का
मैच महोबा और इलाहाबाद की टीमों के बीच होगा। आयोजन में पंकज अग्रवाल,
प्रेमनारायण, आनंद पटेल, इरफान आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम में आगरा से
आई नटरांजलि थियेटर आर्ट्स आगरा के कलाकारों ने मूक अभिनय देश के नाम
कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इसमें निर्देशक अलका सिंह के निर्देशन
में विभिन्न भाव और रस मूक अभिनय से दिखाए गए। टीम में डा. प्रदीप कश्यप के
अलावा मन्नू शर्मा, आशी, ललित शर्मा, संजीव कुमार, हेमंत शर्मा, रविपाल
सिंह अभिषेक ने बेहतरीन अभिनय कर लोगों का मन मोह लिया।