फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आबकारी नीति के विरोध में आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उप्र सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ सदर तहसील में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार शराब को बढ़ावा देकर युवाओं और समाज को नुकसान पहुंचा रही है। इसके प्रभाव से लोग आर्थिक व शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। इस पर रोक लगाई जाए।
कहा कि कारोबारी शराब में बंपर ऑफर देकर लोगों को नशे का लती बना रहे हैं। सरकार राजस्व के चक्कर में कार्रवाई नहीं कर रही है। शराब की बिक्री को लेकर सख्त नीतियां बनाई जाए। प्रदर्शन में श्याम बाबू त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह, राजबहादुर साहू, प्रमोद कुमार सोनी, डॉ रमाकांत गुप्ता,जितेंद्र गोयल, लवदीप सिंह पटेल, बच्चा बौद्ध भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें