फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यूपी और एमपी के जंगल में कई जगह सुलग रही आग

विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर-खोही। रानीपुर टाइगर क्षेत्र, मप्र के धारकुंडी और बिजहरी गांव के पहाड़ के पास तीन दिन से आग सुलग रही है। शनिवार को वन विभाग और दमकल टीमें आग बुझाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

उधर, मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया के जंगल में लगी आग पूरी तरह बुझ चुकी है, लेकिन धारकुंडी व बिजहरी के पहाड़ों से अभी भी धुआं उठ रहा है। पाठा क्षेत्र के रानीपुर टाइगर क्षेत्र के मारकुंडी के जंगलों में गुरुवार को आग लग गई थी। आग मप्र सीमा के धारकुंडी व बिजहरी गांव के पास स्थित जंगल तक आग पहुंच गई। शनिवार को चित्रकूट व सतना जिले के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं। वन विभाग के बीट प्रभारी मुकेश सिंह बघेल का कहना कि आग पर काबू पा लिया गया है। कुछ स्थानों पर आग सुलग रही है। उसे भी बुझाया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक प्रत्युष कुमार ने बताया कि जंगल में लगी आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें