जिले की मदर टेरेसा के नाम से प्रख्यात रहीं मिस
अन्ना मेरी ग्रोथे आंटी जी की पुण्य तिथि पर समाजसेवियों ने मरीजों को फल
बांटे। चर्च में विशेष प्रार्थना कर सभी ने नम आंखों से उनके चित्र पर
पुष्प अर्पित किए।
मुख्यालय स्थित सदर रोड चर्च में शुक्रवार को
नार्वेगिन इवेजिंकल मिशन की चेयरमैन डोरिस अन्ना जय की मौजूदगी में विशेष
प्रार्थना की गई। सभी ने आंटी जी के नाम से प्रख्यात मिस अन्ना मेरी ग्रोथे
को याद किया। सभी ने बताया कि आंटी जी ने जिले में स्वास्थ्य व शिक्षा के
लिए जो प्रयास किए हैं।
उनको कभी नहीं भूलाया जा सकता। इसके बाद सभी ने
जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर जोसुआ जय, आथनील जय,
करन सिंह, भैरों यादव, सुभाष अग्रवाल व अक्षय सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।