डकैत गौरी यादव गैंग के 15 हजार के ईनामी सदस्य को
पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से देशी रायफल व दो दर्जन कारतूस बरामद
हुए। इस पर यूपी-एमपी क्षेत्र में कई मामले दर्ज हैं।
बताया गया है कि
शुक्रवार की दोपहर को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल रनवीर सिंह व शिवरामपुर
चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने फोर्स के साथ बिहारा गांव के आसपास घेराबंदी
की।
पुलिस मौजूदगी की सूचना पर डकैत अच्छेलाल यादव उर्फ शेरा निवासी बिहारा
जंगल के रास्ते भागने की फिराक में था। तभी पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच
लिया।
पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि पकड़ा गए डकैत पर मध्यप्रदेश
से दस हजार व उत्तर प्रदेश से पांच हजार का ईनाम घोषित है। यह पचास हजार के
ईनामी डकैत गौरी यादव गैंग का सदस्य था। इसके कब्जे से एक देशी रायफल व दो
दर्जन कारतूस बरामद हुए हैं।