20 सीकेटीपी-10- तहसील परिसर में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : नहर से युवक के शव को निकालने का प्रयास करती पुलिस। स्रोत संवाद
चित्रकूट। मणिकर्णिका घाट में तोड़फोड़ के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम पूजा साहू को मांगपत्र दिया। इसके जरिए घाट की मूर्तियां तोड़ने पर आपत्ति जताई। साथ ही ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि विकास के नाम पर ऐतिहासिक स्थलों में तोड़फोड़ की जा रही है। जिसमें वाराणसी शहर में मार्णिकर्णिका घाट में चल रहे विकास कार्य में तोड़फोड़ की गई है। जिला कोषाध्यक्ष श्याम बाबू त्रिपाठी ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर मात्र बुलडोजर चला रही है। प्राचीन स्थलों में तोड़फोड़ भी जा रही।
ज्ञापन में मांग की है कि मणिकर्णिका घाट में की तोड़फोड़ को सही किया जाए। तोड़फोड़ करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जितेंद्र गोयल, धनीराम, लवलेश, नर्वदा प्रसाद यादव, विनीत कुमार, गोविंद, शिवशंकर, प्रमोद कुमार, जुबेदा बेगम, मनधूमन पांडेय, रानीदेवी मौजूद रहे।