फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में आग से जल रहे कमरे में घिरे युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो- 3- घटना के बाद गमगीन अवस्था में बैठीं सुदिनपुर गांव की महिलाएं - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात चूल्हे की चिंगारी से पुवाल में आग लग गई। आग की चपेट में पूरा घर आ गया। इस दौरान कमरे में सो रहे युवक की जलकर मौत हो गई। पड़ोसियों ने आग की लपटे देख दमकल व पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भरतकूप थानाक्षेत्र के सुदिनपुर निवासी बलराम उर्फ बल्लू (24) पुत्र स्व. देवनाथ बुधवार की सो रहा था। तभी चूल्हे की चिंगारी घर में रखे पुआल में उड़ कर पहुंचने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे कच्चे घर को चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने घर से धुंआ व आग की लपट देखी तो मदद की गुहार लगाई। इसके बाद सभी दमकल व पुलिस को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस व दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। कमरे में सोये बलराम की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की मां कुसमा देवी ने बताया कि देर शाम चूल्हे में खाना बनाया था। बेटे को खाना खिलाने के बाद गांव में ही बने दूसरे घर पर चली गई थी। बताया कि हरियाणा में वह मजदूरी करता था। पांच दिन पूर्व घर आया था। तीन भाईयों में मृतक दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें