फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः बैंक बना कर दान[ कराएं भूसा, पराली

विज्ञापन
फोटो- 11- कलक्ट्रेट सभागार में किसानों के साथ बैठक में जानकारी देते डीएम शेषमणि पांडेय मौजूद सीडीओ - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने अन्ना मवेशी की समस्या का निराकरण कराने के लिए सबका सहयोग मांगा है। किसान दिवस पर उन्होनें किसान नेताओं से कहा कि गांवों में भूसा बैंक बनाए और भूसा दान कराएं। पराली आदि का दान करें।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम ने किसानों से कहा कि गो संवर्द्धन में दो किसानों को सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार से मेगा कैंपो में सम्मानित किया जाता है। उन्होंने आवाहन किया कि कम से कम दो पशु बांधें। अन्ना प्रथा समाप्त करने की योजना बनाई जा रही है। जनपद में 29 हजार 700 गोवंश गोशालाओं में है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि 20 से 28 फ रवरी तक स्वच्छता के साथ गौ संरक्षण, एआई को गांववार अभियान चलाएं। जनपद में 53 चारागाह की जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसमें मौसमी हरा चारा उगाने का कार्य ग्राम पंचायतें करेंगी। उप कृषि निदेशक किसानों को गोबर से जैविक खाद बनाने किसानों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिले में आने के दौरान कई योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक आरके सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी केसीसी का लाभ लें। बताया कि तीन लाख रुपए तक की सीमा का कोई प्रपत्र लागू नहीं है। पशु पालकों, मत्स्य पालकों को दो लाख तक केसीसी बनाया जा रहा है। बैठक में सीडीओ डॉ. महेन्द्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. केपी यादव, उद्यान अधिकारी रमेश पाठक, एक्सईएन विद्युत प्रथम हाकिम सिंह के अलावा किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
बुंदेलखंड के कलाकारों को मेला में मिले मौका
चित्रकूट। डीएम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट सभागार में 21 से 25 फ रवरी तक होने वाले प्रांतीयकृत रामायण मेला की तैयारियों के संबंध में मेला समिति के सदस्यों सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह अविलंब पूरा कर मेला सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने मेला समिति के राजेश कुमार करवरिया व करुणा शंकर द्विवेदी से कार्यक्रम की विधिवत जानकारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें