फोटो 05सीकेटीपी 07 विकास फाइल फोटो।
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बालापुर खालसा के पास एक बेकाबू वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक मय वाहन के वहां से भाग निकला। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था।
मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी विकास (21) पुत्र राजेश गुजरात में निजी नौकरी करता था। बीते एक अप्रैल को ही वो घर के लिए लौटा था। वो अपने घर न जाकर कर्वी के रगौली गांव में अपनी बुआ के घर चला गया था। शनिवार शाम विकास रगौली से नादिन स्थित बजरंगबली के दर्शन करने बाइक से जा रहा था। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बालापुर खालसा के पास पहुंचते ही सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
जिससे उसने मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विकास अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। आशुतोष सिंह उसका बड़ा भाई है। विकास के पिता राजेश किसानी करते हैं और मां सुमन देवी है। पहाड़ी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।