फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गल्ला से लदे ट्रक ने तोड़े तीन बिजली के खंभे, 24 गांवों की बत्ती गुल

Thu, 26 Mar 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-26सीकेटीपी 15 सुभाष नगर में बिजली के तारों में फंसा ट्रक व क्षतिग्रस्त विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। सुभाषनगर मोहल्ले के पास बृहस्पतिवार सुबह सरकारी राशन से लदे एक ट्रक ने बिजली के तीन खंभे टक्कर मारकर तोड़ दिए। इससे करीब दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही मानिकपुर-ऊंचाडीह संपर्क मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे यह ट्रक मानिकपुर से ऊंचाडीह संपर्क मार्ग पर जा रहा था। चालक की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन का तार ट्रक के ऊपर फंस गया, जिससे खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि ट्रक में आग नहीं लगी। हादसे को देख फौरन स्थानीय लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। सूचना पर उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम मौके पर पहुंचे और वहां का जायजा लिया। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से करीब तीन घंटे बाद ट्रक को हटवाया जा सका। तब यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सका।


उपभोक्ताओं का बिजली अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप

इस घटना से सुभाषनगर, गुरौला, चुरेह, दराई, ऐलहा, रानीपुर, सकरौहा, मऊ गुरदरी सहित लगभग दो दर्जन गांवों में बिजली बंद हो गई है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय निवासी मनीष कुमार गुप्ता और सुधीर कुमार द्विवेदी ने बताया कि खंभों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए कई बार लिखित शिकायतें दी गई थीं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन



बोले जिम्मेदार-
उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम ने कहा कि बड़े वाहनों से खाद्यान्न ढुलाई पर रोक लगाई जाएगी। ट्रक संचालक और मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग जल्द ही क्षतिग्रस्त खंभों को बदलकर आपूर्ति बहाल करेगा। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

फोटो-26सीकेटीपी 15 सुभाष नगर में बिजली के तारों में फंसा ट्रक व क्षतिग्रस्त विद्युत पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें