फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सोनिया-राहुल पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ निकाला जुलूस

विज्ञापन
हाईवे पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम शामिल करने से कांग्रेसी आक्रोशित हैं। बुधवार को कांग्रेसियों ने हाईवे पर जुलूस निकालकर विरोध जताया। पटेल तिराहे पर धरना दिया। कांग्र्रेसियों ने कहा कि भाजपा चुनावों में हार के भय से दबाव में लाने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जिला कचहरी स्थित पार्क से कचहरी होते हुए हाईवे के धनुष चौराहा, पटेल तिराहा पहुंचे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के सामने धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले पर ईडी ने फर्जी तरीके से सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की। इससे पूरे देश के कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है।
पीसीसी सदस्य रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेसी नेता गज्जू प्रसाद फौजी, शिव गुलाम वर्मा ने भी संबोधित किया। विजय मणि त्रिपाठी, अवधेश करवरिया, डॉक्टर राकेश वर्मा, सत्यनारायण कोल, कालीचरण राजपूत, यमुना शुक्ला भी शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य पंकज मिश्र ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी का नाम शामिल करने में भाजपा सरकार की साचिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें