फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 43 गांवों तक बसेगी नई टाउनशिप

Sat, 17 Oct 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट को अब आधुनिक और सुनियोजित शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने बढ़ती आबादी और आवासीय संकट को देखते हुए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत 43 राजस्व गांवों की जमीन अधिग्रहण कर आवासीय और व्यावसायिक टाउनशिप बसाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने इस महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अहमदगंज और चकमाली गांवों में नई कॉलोनी बसाई जाएगी। इसके लिए करीब 64.894 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

परिषद ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद अधिनियम 1965 की धारा-28 के तहत अधिसूचना भी प्रकाशित कर दी है। इसमें चकमाली में 27.825 हेक्टेयर और अहमदगंज में 37.069 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। यह कॉरिडोर बेड़ी पुलिया से मुख्य राजमार्ग तक फैला है, जो विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
देवांगना घाटी क्षेत्र में भी जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। समाजसेवी राजेश द्विवेदी और चंद्रभूषण ने कहा कि यह योजना चित्रकूट के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

कुल नियोजित क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)- 369.04
आवासीय क्षेत्र - 1534.69
व्यावसायिक क्षेत्रफल- 183.74
मिश्रित भूउपयोग - 228.74
यातायात एवं परिवहन - 670.61
मनोरंजन सुविधाएं - 382.21
सार्वजनिक सुविधाएं- 225.94
कार्यालय क्षेत्र - 120.59
लघु उद्योग - 22.29
-
इन 43 गांवों में आएगी योजना
नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम समेत संग्रामपुर, खोही, चक भूपत, बंदर कोल, चितरा गोकुलपुर, रानीपुर भट्ट, अहमदगंज, डिलौरा, बरमपुर तरौंहा, गढ़ीवा, बनाड़ी, पथरौड़ी, भरथौल, बिहारा, रानीपुर माफी, शिवरामपुर, खुटहा, चकला, कसहाई, बरोकल, बनवारीपुर, नारायणपुर, कोल गदिया, खोह, सिद्धपुर, मडैयन समेत कुल 43 राजस्व गांव इस योजना के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
यह योजना शहर की आवासीय समस्या का स्थायी समाधान है। इससे चित्रकूट का सुनियोजित और तेजी से शहरी विकास होगा - नंद किशोर, अभियंता, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें