फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिला अस्पताल में बन रही आधुनिक ओपीडी

विज्ञापन
12सीकेटीपी-02-अस्पताल का इस तरह का होगा आधुनिक हॉल। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। बदलते मौसम के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। रोज 1000 से 1500 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जगह सीमित होने से मरीजों और तीमारदारों को घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके लिए आधुनिक ओपीडी हॉल का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने जिला अस्पताल परिसर में आधुनिक ओपीडी हॉल का निर्माण शुरू करा दिया है। यह हॉल जिला खनिज निधि से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसमें एक साथ करीब 250 मरीजों और तीमारदारों के बैठने की क्षमता होगी। वर्तमान में ओपीडी में भीड़ अधिक होने से पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर के कमरे तक लंबी लाइन लगती है। नया हॉल बनने से इंतजार करने के लिए व्यवस्थित जगह मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करना आसान होगा। हॉल में मरीजों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी।

डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्माण कराया जा रहा है। हॉल के पूरा होने के बाद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें