फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिस लाइन में बनेगा तीन-इकाई का हाईटेक फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट की फायर सुरक्षा व्यवस्था जल्द हाईटेक होने जा रही है। पुलिस लाइन परिसर में नया तीन-इकाई का बहुमंजिला फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। प्रशासकीय और वित्तीय मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा फायर स्टेशन जर्जर भवन में चल रहा है। दमकल वाहन एक स्थान पर खड़े हैं जबकि कार्यालय और कर्मचारियों के आवास अलग-अलग जगहों पर हैं। इससे आग की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को इकट्ठा होने और गाड़ी निकालने में 20 से 30 मिनट लग जाते हैं। तब तक आग विकराल रूप ले लेती है। कर्वी के कपड़ा बाजार, सर्राफा बाजार और ट्रांसपोर्ट नगर के गोदामों में इससे भारी नुकसान हो चुका है।
इसी समस्या को देखते हुए नए फायर स्टेशन का खाका खींचा गया है। नए भवन के ग्राउंड फ्लोर पर दमकल वाहनों के लिए गैरेज और मेंटेनेंस यार्ड होगा। प्रथम तल पर अत्याधुनिक कंट्रोल रूम, कार्यालय और वायरलेस सिस्टम रहेगा, जबकि ऊपरी तल पर फायर कर्मियों के लिए आवासीय इकाई बनाई जाएगी, ताकि 24 घंटे मौके पर मौजूदगी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

नए स्टेशन पर चार बड़ी दमकल गाड़ियां, दो वाटर टैंकर, एक फोम टेंडर जो केमिकल और तेल की आग बुझाने में सक्षम होगा। इसके अलावा बहुमंजिला इमारतों के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन उपलब्ध रहेगी।
-
वर्जन
कर्वी बुंदेलखंड का घना व्यावसायिक केंद्र है। गर्मियों में मानिकपुर, राजापुर, बरगढ़ के खेतों में भी आग की घटनाएं होती हैं। नया स्टेशन बनने से रिस्पांस टाइम 30 मिनट से घटकर 10 मिनट रह जाएगा।- अरुण कुमार सिंह, एसपी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें