फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिले की बाजार में खूब बरसा धन, दस करोड़ की बिक्री का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धनतेरस पर्व मेंं शहर के प्रमुख बाजार में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। बर्तन से लेकर जेवर, इलेक्ट्रिनिक, आटो, रेडीमेड, मोबाइल, मिठाई की दुकानों अपने पसंद की सामग्री खरीदी। इससे दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। व्यापारियों का मनाना है कि जिले में 10 करोड़ से अधिक का कारोबार धनतेरस पर्व हुआ है। इस बार यह भी देखा गया कि ऑनलाइन खरीदारी व महीने के अंत में पर्व पड़ने से खरीदारी पर आंशिक प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

शहर की बर्तन की दुकानों में ग्राहकों ने गृहस्थी में लगने वाले बर्तन के अलावा क्राकरी के बर्तन भी खरीदे। दुकानदार अजय गुप्ता, रूपेश वर्मा, हरगोविंद, प्रेम जायसवाल, राजेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे से ही खरीदारी शुरू हो गई। इलेक्ट्रानिक बाजार में एलईडी के साथ ही फ्रिज व मोबाइल की बिक्री हुई। दुकानदार मोहित इलेक्ट्रिानिक के प्रो सिद्धार्थ अग्रवाल, बस स्टैंड के पास स्थित दुकानदार प्रिंस ने बताया कि इस बार ग्राहक में उत्साह देखा जा रहा है। जो अपनी मन पसंद की अच्छी क्वालिटी का सामान खरीदा है। सराफा मार्केंट में भी सोने चांदी के ज्वैलरी के शो रूम सहित अन्य दुकानों में ग्राहकों ने सोने चांदी के जेवर सहित चांदी के लक्ष्मी गणेश भी खरीदा।
शहर के शंकर बाजार स्थित सराफा व्यापारी रामविशाल सोनी, सरजू सोनी, रजनी सराफा के विवेक सोनी, हीरा लाल सोनी, मां शारदा के ज्वैलर्स केे अनूप कुमार गुप्ता, विष्णु स्वरूप सर्राफा के अतुल अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, रोहिल अग्रवाल व राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार नए डिजाइन के गहनों की बिक्री हो रही है। चांदी के गणेश लक्ष्मी भी बिक्की हो रही। धनतेरस पर्व में बाइक की एजेंसी पर्व में भी बिक्री हुई।
विज्ञापन

एजेंसी श्याम मोटर्स के मालिक देवेश जैन ने बताया कि धनतेरस पर्व 100 गाडिय़ां की बिक्री हुई। उम्मीद है दिवाली पर्व में तीन सौ से अधिक बाइक की बिक्री होगी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, व्यापारी शानू गूप्ता, राहुल गुप्ता व गोलू गुप्ता का कहना कि इस बार अच्छी बिक्री हुई है। दस करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।

अपनी हैसियत के अनुसार खरीदा सामान
चित्रकूट। बाजार में खरीदारी करने आई रश्मी द्विवेदी व मोनिका गुप्ता, मनीषा अग्रवाल, सुनीता सिंह ने बताया कि धनतेरस पर्व मेें बर्तन सहित अन्य वस्तुएं खरीदने की परंपरा रही है। हैसियत के हिसाब से सभी ने खरीदारी की।

पिछली बार की अपेक्षा महंगा मिला सामान
चित्रकूट। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में लगभग सभी वस्तुओं के दाम बढ़ गए है। जिसमें सोने चांदी में दस हजार की लगभग बढोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार सोना व चांदी के भाव अधिक है। इसी तरह से इलेक्ट्रनिक्स सामानों के दाम में बढ़ोत्तरी देखी गई। मोबाइल के दाम दो हजार से लेकर तीन हजार तक अलग अलग कंपनी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें