फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कोपा-बंबुरा मार्ग पर 125 लाख से बनेगा कल्वर्ट

Fri, 23 Oct 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 चित्रकूट कोपा से बंबुरा चौराहा संपर्क मार्ग पर नया आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट बनाएगा। इस परियोजना पर 125 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यह नया कल्वर्ट किलोमीटर पांच में एक पुरानी रपटा के स्थान पर बनाया जाएगा। वर्तमान में यह रपटा पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बरसात के दिनों में यहां तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है। इससे मार्ग का संपर्क टूट जाता है और सड़क कटाव की समस्या उत्पन्न होती है।
कोपा, बंबुरा, माधोपुर, रामपुर, भटपुरवा सहित लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए बॉक्स कल्वर्ट बनने से जल निकासी सुचारु होगी और साल भर आवागमन सुगम रहेगा। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को बाजार तक अपनी उपज ले जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि खंड एक के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें