फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक नवंबर से होगी धान खरीद

Fri, 23 Oct 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में धान की सरकारी खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। फार्मर आईडी वाले किसानों को धान बेचने के लिए अलग से पंजीकरण या ऑनलाइन बुकिंग की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

इस वर्ष 12 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
यह समर्थन मूल्य पिछले वर्ष से 72 रुपये अधिक है। पिछले वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये था। धान खरीद के लिए जिले में 11 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी है। शासन के आदेश पर खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिन किसानों ने फार्म आईडी नहीं कराया है, उन्हें धान बेचने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी।
इन किसानों का धान तहसील से सत्यापन होने के बाद ही खरीदा जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लाल बहादुर गुप्ता ने बताया कि ई-पॉस मशीन, परिवहन ठेकेदारों का चयन और बोरों की उपलब्धता की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन


धान खरीद के लिए 11 केंद्र बनाए गए
जिले में इस बार 11 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पीसीएफ और विपणन विभाग के केंद्र शामिल हैं। पीसीएफ के ऐंचवारा, पहाड़ी उत्तरी, परसौंजा, कर्वी और राजापुर क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार विपणन शाखा के पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गल्ला मंडी कर्वी में दो, पहाड़ी, मानिकपुर और बरगढ़ में एक-एक केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा एफसीआई का एक केंद्र गल्ला मंडी कर्वी में खुलेगा। सभी केंद्रों पर धान खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें