फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को ढूंढने में गंभीरता नहीं दिखा रही पुलिस

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर निवासी होमगार्ड शकुंतला गुप्ता ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे को बरामद करने में पुलिस के आला अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि 12 दिन बाद भी उसके बच्चे की बरामदगी नहीं हो पाई है। उसने बताया कि वह एसपी से भी मिल चुकी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप तो यह भी लगाया कि राजापुर एसओ ने उससे गालीगलौज की।
विज्ञापन

शकुंतला ने बताया कि बच्चे के अपहरण का आरोपी स्कूल प्रबंधक रिटायर्ड दरोगा है। इस कारण विभागीय लोग उसे बचाने में लगे हैं। उसने बताया कि वह सोमवार को सीओ सीटी से मिलने उनके कार्यालय गई थी। सीओ सिटी से तो मुलाकात नहीं हुई, पर वहां मिले राजापुर एसओ कुंदन सिंह ने उससे अभद्रता की। महिला थानाध्यक्ष के सामने ही गालीगलौज की। इस संबंध में एसओ राजापुर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नाट रिचेबल बताता रहा।
गौरतलब है कि 28 अप्रैल को महिला थाने में तैनात होमगार्ड ने आरोप लगाया था कि सीतापुर में बगड़िया स्कूल के पीछे स्कूल बनवा रहे रिटायर्ड दारोगा उसके बच्चे विवेक सहित चार बच्चों को काम करने के लिए ले गया था। जब वह शाम को साढ़े सात बजे घर पहुंची तो उसका पुत्र घर में नहीं था, उसका बैग वही पड़ा था। प्रबंधक की पकड़ से किसी तरह भाग कर आए एक बच्चे ने सभी बच्चों के बारे में बताया। उसके बाद से महिला होमगार्ड ने एसपी, सीओ से मुलाकात कर अपनी व्यथा बताई, पर अभी तक उसका बच्चा नहीं मिला।
विज्ञापन

एसपी ओंकार सिंह ने बताया कि उन्होंने मामला चौकी इंचार्ज सीतापुर को सौंप दिया था। उन्होंने इस पर कोई जानकारी यह मानकर नहीं ली कि मामला निपट गया होगा। अब वे इसकी पूरी जानकारी लेंगे और बच्चों को मुक्त कराएंगे। उन्होंने राजापुर एसओ कुंदन सिंह पर लगाए आरोपों को हास्यास्पद बताया। साथ ही कहा कि इसकी भी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें