राजापुर(चित्रकूट)। कलवरिया गांव के पास बने रपटे पर तेज गति से गांव की ओर से जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे नदी में नहा रहे एक बालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
कलवरिया निवासी जुगेंद्र पांडेय का नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ शिवम दोपहर के समय गांव के कुछ और बच्चों के साथ नदी में नहा रहा था। उसी समय गांव की तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी के बीच में बने रपटे से नीचे पलट गया। जिससे अभिषेक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की खबर परिजनों में रोना पीटना मच गया।