मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी की बड़ी पाटिन में सामान खरीद कर लौट आ रहे बाप-बेटे को पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इसमें पिता को ज्यादा चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारकुंडी थाने में मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
रमेश पुत्र बाबूराम गौतम ने बताया कि रविवार को वह अपने बेटे विकास के साथ किराने की दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। आरोप है कि चचेरा भाई रामसिया गौतम और उसके बेटे अनिवेश, राजबहादुर चार-पांच अन्य लोगों ने लाठी डंडो से हमला बोल दिया। विकास ने बताया कि सितंबर में कुएं पर उसकी मां, बहन और वह स्नान कर रहे थे। रामसिया ने उसकी मां को गाली देते देकर पत्थर मार दिया था। पत्थर से वहां खड़े उसके भांजे को गंभीर चोट लग गई थी। इस पर उसके बड़े भाई ने रामसिया को दो थप्पड़ जड़ दिए थे। तभी से वह रंजिश रखता था। इन लोगाें ने बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि मारकुंडी थाने में सभी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करा दी है।