फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को क्लीन चिट से कांग्रेसी नाखुश

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला कांग्रेस की बैठक में पिछले दिनों आए प्रमुख सचिव लघु सिंचाई विभाग के दौरे में विभाग को क्लीन चिट दिए जाने की आलोचना की गई। कांग्रेसियों का कहना था कि सभी काम सही ठहरा दिए जाने से ऐसा लगता है कि दौरे में महज खानापूरी की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नत्थू कोल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में जिले में सरकारी विभागों के कामकाज की तीखी आलोचना की गई। कांग्रेसियों का कहना था कि ज्यादातर विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं और उनकी बेहतरी से कोई लेना देना नहीं है। जिला महासचिव सुनील पांडे ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रमुख सचिव लघु सिंचाई विभाग ने जिले का दौरा किया था। इसमें विभागीय कामकाज को सही ठहराया गया था। जबकि कुओं का काम अधूरा पड़ा है। आरोप लगाया कि विभागीय लोगों ने इसकी धनराशि निकाल ली है और काम पूरा दिखा दिया है। आज भी किसानों के खेतों में कुएं अधूरे खुदे हैं। गड्ढा खोदकर खेत को बेकार कर दिया गया है। कुलदीप मिश्रा का कहना था कि विभागीय लोग ठेकेदारों से मिलीभगत कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। कुशल पटेल ने कहा कि सभी कुओं की जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। लक्ष्मण त्रिपाठी ने किसानों को इसका मुआवजा दिए जाने की भी जरूरत बताई। बैठक में नगर अध्यक्ष जलालुद्दीन सिद्दीकी, रजनीश पांडे, विनोद गुप्ता, मुन्ना गौतम, चुनबाद एडवोकेट, बड़कू महाराज, मुबीन बाबा, पुरुषोत्तम शुक्ला, लखनलाल गुप्ता, रणजीत सिंह, सुंदरलाल, रामप्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे। इनका कहना था कि सभी लोग इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें