फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले के रहे आकर्षण

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
d हर साल की तरह इस साल भी गांवों से आए दीवारी नृत्य करने वाले ग्रामीणों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। जगह-जगह पर पंद्रह-पंद्रह लोगों की टीम ने इकट्ठे होकर दीवारी नृत्य किया। लाठियां चटकाईं और करतब दिखाए।
विज्ञापन

मेटल डिटेक्टर लगे
d रामघाट के दोनों रास्तों पर सुरक्षा की दृष्टि से मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। मत्यगयेंद्र नाथ मंदिर में भी प्रत्येक श्रद्धालु को मेटल डिटेक्टर से होकर ही गुजरना पड़ा।
कैमरे की रही नजर
d रामघाट समेत यूपी इलाके के कई चौराहे और मठ-मंदिर कैमरे की नजर में रहे। सुरक्षा की दृष्टि से यह अतिरिक्त व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा की गई थी।
विभागों के लगे स्टाल
d सीतापुर पर्यटक तिराहे के पास जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर पालिका, सिंचाई समेत कई विभागों ने अपने स्टाल लगा रखे थे। यहां पर संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष व कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन

त्योहार का उत्साह
d शहर और ग्रामीण इलाकों और कसबों में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। जमकर पटाखों की खरीदारी हुई। बाजारों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री, मिठाई और पूजन सामग्री खरीदी गई। शाम को घरों में गणेश-लक्ष्मी का पूजन हुआ। लाई, गट्टा, इलायची दाना, लावा आदि भी खूब बिका। राजापुर, मऊ, सरैंया, मानिकपुर, शिवरामपुर, भरतकूप, पहाड़ी आदि जगहों से भी त्योहार के धूमधाम से मनाने के समाचार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें