फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा लोक अदालत में 288 मामले निपटे

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित मेगा लोक अदालत में कुल 288 मुकदमों का निस्तारण किया गया और कुल 10,215 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इससे कुल 1300 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिला जज जयप्रकाश ने मोटर दुर्घटना के पांच वादों का निपटारा करते हुए 7,15,518 रुपये का प्रतिकर पीड़ित को दिलाया। शेषमणि, अपर जिला जज कक्ष संख्या 4 ने सिविल प्रकीर्णवाद के एक और अच्छेलाल सरोज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 95 फौजदारी के शमनीय वादों का निस्तारण करते हुए 7860 रुपये का अर्थदंड वसूला। कृष्ण कुमार सिविल जज (सी.डि.) ने उत्तराधिकार के एक वाद का निपटारा करते हुए 2,08,178.72 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र निर्गत किया। संजय कुमार यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फौजदारी के 31 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 760 रुपए का अर्थदंड वसूला। प्रशांत बिलगैया सिविल जज (जू. डि.) ने सिविल वाद के दो, सुधा सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने फौजदारी के 44 वाद निस्तारित किए और 1195 रुपये का अर्थदंड वसूला। मनोज कुमार मिश्रा सिविल जज (जू.डि.) मऊ ने फौजदारी के 4 वादों का निस्तारण कर 400 रुपये का अर्थदंड वसूला। एसडीएम कर्वी ने फौजदारी के 49, एसडीएम मानिकपुर ने 26 तहसीलदार कर्वी ने 23 और तहसीलदार मानिकपुर ने सात वादों का निस्तारण किया। मेगा लोक अदालत से 1300 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें