फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमित परिवार का लें संकल्प-वीर सिंह

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में मनाए गए विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारे के अंतिम दिन पुरानी बाजार रामलीला भवन में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक वीर सिंह ने कहा कि इस मौके पर लोगों को संकल्प लेने की जरूरत है। जितना सीमित परिवार होगा, उतने ही अच्छे तरीके से परिवार का पालन पोषण हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने इस मौके पर प्रदेश सरकार के कामकाज और उपलब्धियां गिनाईं। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बढ़ती जनसंख्या को देश की बहुत बड़ी समस्या बताया। पुलिस अधीक्षक किरण एस ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो भारत जनसंख्या के मामले में 2028 में चीन को पीछे छोड़ देगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वेदप्रकाश ने बताया कि 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या के पांच अरब हो जाने पर उस पर नियंत्रण के लिए तब से जनसंख्या स्थिरता पखवारा मनाया जाता है। इस मौके पर जादूगर राजशक्ति ने विभिन्न जादू कार्यक्रमों से जनसंख्या नियंत्रण की बातें बताईं। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। संचालन केशव शिवहरे ने किया। विभिन्न चिकित्सक और कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें