फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर अमीन संघ का धरना-प्रदर्शन

Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने प्रांतीय आवाह्न पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर शुक्रवार को धरना दिया। इसके बाद प्रमुख सचिव राजस्व विभाग और सचिव राजस्व परिषद को संबोधित जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

धरना के दौरान तहसील अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने कहा सरकार की ढुलमुल नीतियों के चलते अमीनों में आक्रोश है। सरकार ने समस्या समाधान को लेकर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय ने कहा सरकार वर्षों से लंबित मंागों को ध्यान नहीं दे रही है। उन्होने कहा सरकार संग्रह अमीनों के साथ भेदभाव कर रही है। सभा का संचालन कर रहे संघ के जिलामंत्री जगबली सिंह ने कहा अगर सरकार उनकी बारह सूत्रीय मांगों पर निर्णय नहीं लेती तो पूरे प्रदेश के अमीन वसूली के काम को पूरी तरह से ठप्प कर देंगे। इस मौके पर राजस्व परिषद को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार, अब्दुल हलीम, मो. रऊफ, ओम प्रकाश, अशोक कुमार ने अपने विचार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने संवर्ग की नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति की व्यवस्था की बहाली, द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान देने, ग्रेड वेतन 2000 के बजाय 2800 देने, गृह तहसील से स्थानांतरण पर रोक, लेखन सामग्री भत्ता 10 रुपए बढ़ाकर 200 रुपए करने, डिफाल्टी गारंटी को कैश इन ट्रांजिट पालिसी से आच्छादित करने, तहसील मुख्यालयों में सरकारी धन जमा करने की सुविधा और अमीनो को विभागीय प्रशिक्षण देना आदि मांगे रखी है।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें