फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन के लिए जागरूकता जरूरी

Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय, इंडियन ग्रामीण सर्विसेज भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार कचरा प्रवंधन विषयपर कार्याशाला का आयोजन हुआ। जिसपर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। जिससे आसपास क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन

कार्यशाला में बोलते हुए प्रो. कपिलदेव मिश्र ने कहा हमारे युवाओं में इतनी ऊर्जा, चिंतनशीलता, क्षमता है कि वह चाहें तो कचरा प्रबंधन की योजना को सही दिशा दे सकते हैं। अपने आसपास स्वच्छ, सुन्दर, मनोरम बना सकते हैं। उन्होंने कहा नगर परिषद और आईजीएस भोपाल के साथ जुड़कर अभियान को सफल बनाए। आईजीएस के प्रभारी विद्यासागर द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजन डॉ. अजय आर चौरे ने कहा छात्रों को संस्थाओं के साथ मिलकर चित्रकूट को स्वच्छ, सुन्दर बनाने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. विनोद शंकर सिंह ने कचरा और उनसे होने वाले प्रदूषणों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कचरा को सही जगह पर डालने, सही प्रबंधन के लिए जागरूकता जरुरी है। डॉ. कुसुम सिंह, डॉ. नीलम चौरे ने कहा मंदाकिनी में प्लास्टिक के प्लेटों पर दीपदान, माला-फूल जैसे कचरों का विसर्जन रोका जाना चाहिए। इसके साथ ही मठ-मंदिरों से निकलने वाले कचरों का भी सही उपयोग होना चाहिए। इस अवसर पर संभाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता मे सार्थक सिंह प्रथम, शशि शेखर पटेल द्वितीय और निधि गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। कार्यशाला में डॉ. स्वर्णलता शर्मा, डॉ. जनक बहादुर चौबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें