फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 की आबादी में फार्म मिले सिर्फ 98

Thu, 09 Jan 2014 05:45 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राशन कार्ड का फार्म न मिलने से रमयापुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बुधवार ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंच अफसरों की शिकायत की। ग्रामीण बोले, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जांच कराई जाए। सभी ग्रामीण को फार्म मिले, जिससे कोई भी ग्रामीण सरकार की सुविधाओं से वंचित न रहे।
विज्ञापन

कर्वी तहसील के रमयापुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार जिलाधिकारी डॉ. बलकार सिंह से अपनी समस्या बताई। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 5000 है और नए राशन कार्ड बनने के लिए जिलापूर्ति अधिकारी ने मात्र 98 फार्म दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए कोटेदार से फार्म मांगने पर वह देने से मना कर देते है। बताते है कि उन्हें मात्र 98 फार्म ही मिले है। ऐसे में गांव की अन्य जनता फार्म से वंचित है। इस संबंध में तहसील दिवस में भी शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से संबंधित मामले की जांच के साथ फार्म दिलाने की गुहार लगाई है। जिससे सभी के राशन कार्ड बन सके। इस दौरान ग्राम पंचायत के राज किशोर, जगदीश प्रसाद, बराती लाल, कामता प्रसाद, मुन्नालाल, राकेश कुमार, सूरजदीन, वेद प्रकाश, शिव सागर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें