फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगा जान दी

Fri, 27 Dec 2013 05:44 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। मऊ थानाक्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में पति नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरियारीकला गांव के बेलहा मजरे में रामलोचन पुत्र अमरनाथ ने बताया कि उसकी बहन अंजू देवी(27) की शादी छह साल पहले खंडेहा के अहिरनपुरवा मजरे के ननकू पाल के पुत्र सूरजबली के साथ हुई थी। बहन के कोई संतान न होने से जेठानी अनीता व ससुर हमेशा ताने कसते थे। गुरुवार को सुबह 11 बजे अंजू ने उसे फोन पर बताया कि जेठानी व ससुर उसे मारने की नियत से झगड़ रहे हैं। गुरुवार दोपहर में अंजू के पति सूरज बली ने उसके मरने की जानकारी दी। पति सूरजबली ने बताया कि जब वह बाजार से लौटा तो उसकी भाभी ने उसकी पत्नी की मौत की जानकारी दी। अंजू के भाई ने थाने में तहरीर देकर बहन के ससुर व जेठानी पर हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें