फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का क्रमिक अनशन शुरू

Fri, 27 Dec 2013 05:44 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आम शिक्षा मित्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया। उन्होंने समायोजन, मानदेय वृद्धि और दूरस्थ बीटीसी परीक्षा परिणाम निकालने की मांग की।
विज्ञापन

सर्वेश यादव और भाऊराम पटेल ने बताया कि समायोजन, मानदेय वृद्धि और दूरस्थ बीटीसी परीक्षा परिणाम को लेकर क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। शिक्षामित्रों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। शिक्षामित्रों की समस्याओं को भारत सरकार के पास भेजा ही नहीं। पटेल ने बताया कि गुरुवार को कई शिक्षकों ने अनशन स्थल पहुंचकर उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया। अनशन में अमरावती गौतम, मीता करवरिया, नीतू सिंह, उमा देवी, सिया देवी, मीरा देवी, मथिला पांडे, शिव कुमारी, उर्मिला यादव, कल्पना देवी, दीपा गुप्ता शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें