फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव करंट की चपेट में आने से दो झुलसे, एक पानी में गिरा

Thu, 15 Aug 2013 05:35 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। नाव में बैठे तीन लोग हाई वोल्टेज तार के करंट की चपेट में आ गए। इससे दो लोग झुलस गए वहीं एक व्यक्ति बाइक समेत पानी में जा गिरा। देर शाम तक उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कमासिन (बांदा) निवासी शिवअवतार (20) पुत्र राधेश्याम गांव के ही राजेंद्र पुत्र विंदा विश्वकर्मा और छोटुवा यादव के साथ अर्की गांव गया था। लौटते समय पयस्वनी नदी में बाढ़ होने से अर्की से ये लोग सरधुवा नाव से लौट रहे थे। बुधवार की शाम लगभग चार बजे जैसे ही नाव बेलारी नाले के पास पहुंची, ऊपर से निकले हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आने से उनकी नाव डगमगाने लगी। यह देख नाव पर बैठे दोनों मल्लाह तो पानी में कूद गए पर विंदा और छोटुवा करंट से झुलस गए। इनके अलावा शिवअवतार और नाव में रखी बाइक करंट के तीव्र झटके से कुछ ऊपर जाने के बाद तेज बहाव की नदी में गिरकर बह गए। देर शाम तक शिवअवतार का पता नहीं चला था। स्थानीय मल्लाह उसकी खोजबीन में लगे थे। पुलिस भी मौके पर थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें